लाइव न्यूज़ :

भारत जैविक मोटे अनाज का निर्यात डेनमार्क को करेगा: वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित जैविक बाजरा की पहली खेप डेनमार्क को निर्यात की जाएगी।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (यूकेएपीएमबी) और निर्यातक कंपनी, जस्ट ऑर्गनिक के साथ सहयोग में, निर्यात के लिए किसानों से प्रसंस्कृत रागी (फिंगर मिलेट) और झिंगोरा (बर्नयार्ड मिलेट) खरीदा हैं। ये अनाज, यूरोपीय संघ के जैविक प्रमाणीकरण मानकों को पूरा करते हैं।

एपीडा के अध्यक्ष एम अंगामुतु ने कहा, ‘‘मोटा अनाज भारत का अद्वितीय कृषि उत्पाद हैं जिनकी वैश्विक बाजार में भारी मांग है।’’

उत्तराखंड में, मोटे अनाज की कई सामान्य किस्में प्रधान भोजन हैं। राज्य सरकार जैविक खेती का समर्थन करती रही है और जैविक प्रमाणीकरण के लिए किसानों का समर्थन कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘डेनमार्क के लिए बाजरा का निर्यात यूरोपीय देशों में निर्यात के अवसरों का विस्तार करेगा। उच्च पोषक तत्वों के कारण मोटे अनाज वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और लस्सापन मुक्त (ग्लूटन मुक्त) भी हैं।’’

मौजूदा समय में, जैविक उत्पादों का निर्यात किया जाता है, बशर्ते वे जैविक कार्यक्रम (एनपीओपी) के राष्ट्रीय कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुसार उत्पादित, संसाधित, पैक और लेबल किए जाते हों।

एनपीओपी प्रमाणीकरण को यूरोपीय संघ और स्विट्जरलैंड द्वारा मान्यता दी गई है जो भारत को अतिरिक्त प्रमाणन की आवश्यकता के बिना इन देशों को अप्रसंस्कृत संयंत्र उत्पादों का निर्यात करने की स्थिति में लाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस