लाइव न्यूज़ :

भारत में अक्टूबर तक छह करोड़ पीपीई, 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन, मार्च में था शून्य आंकड़ा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अक्टूबर तक छह करोड़ से अधिक निजी सुरक्षा किट (पीपीई) और करीब 15 करोड़ एन-95 मास्क का उत्पादन हुआ। जबकि मार्च में यह आंकड़ा शून्य था।

इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पटीटिवनेस के एक अध्ययन को जारी करने के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ईरानी ने कहा कि देश से अब तक दो करोड़ से अधिक पीपीई और चार करोड़ से अधिक एन-95 मास्क का निर्यात किया जा चुका है।

इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पटीटिवनेस ने भारत के उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई किट आयातक से आत्मनिर्भर बनने की सफलता पर यह अध्ययन किया है।

ईरानी ने कहा कि सरकार पर बेहद दबाव होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग और उन सरकारी अधिकारियों का पक्ष लिया जो अंतरराष्ट्रीय तकनीकी मानकों में जरा भी ढील नहीं देने पर अड़े थे।

उन्होंने कहा कि हमने इन निर्देशों को ऐसे लिया कि यदि हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ छेड़छाड़ करते हैं तो हम स्वास्थ्य कर्मियों को जोखिम में डालेंगे। इतना ही नहीं लॉकडाउन की स्थिति में पीपीई किट और जांच में उपयोग होने वाले स्वैब के उत्पादन ने पांच लाख प्रत्यक्ष रोजगार का निर्माण किया।

अध्ययन में बताया गया है कि किस तरह भारत ने 60 दिन के भीतर ही पीपीई किट में उपयोग होने वाले कपड़े के उत्पादन और परिधान निर्माताओं का घरेलू नेटवर्क तैयार कर लिया था। वहीं जुलाई तक भारत अन्य देशों को पीपीई किट का निर्यात करने की स्थिति में आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की पारी

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट