लाइव न्यूज़ :

भारत कर रहा पेट्रोलियम ईंधन की ऊंची खपत की चुनौती का सामना: अधिकारी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च एक वरिष्ठ अधिकारी ने देश में प्रदूषण- रहित इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर जोर देते हुये कहा कि भारत इस समय ‘‘पेट्रोलियम ईंघन की ऊंची खपत की चुनौती’’ का सामना कर रहा है।

ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विवेक कुमार देवांगन ने कहा कि आज पुरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन एक बढ़ती हुई चुनौती है ऐसे में निम्न कार्बन उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्थाओं की तरफ बदलाव तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत उच्च जीवाश्म ईंधन खपत की चुनौती का सामना कर रहा है .. ऐसे में भविष्य के लिये वैकल्पिक स्वच्छ ऊर्जा के महत्व बढ़ जाता है।’’

पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल द्वारा भारत इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुये उनहोंने कहा कि उत्सर्जन में एक बड़े हिस्से का योगदान करने वाले परिवहन क्षेत्र की पहचान उस क्षेत्र के तौर पर की गई है जिसमें वांछित परिणाम हासिल करने के वास्ते तुरंत हस्तक्षेप की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा कि भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये 80 प्रतिशत से अधिक पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से भी इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और चीन जैसे कई देश पहले ही इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी के मामले में आगे निकल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

भारतभारत भवन के मार्फत चार्ल्स कोरिया और शहर बसाने की दृष्टि

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन, आईपीएल में प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची, देखिए ROKO में कौन आगे

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

ज़रा हटकेवीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े