लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बांड सूचकांकों में शामिल होने के लिए भारत चर्चा के उन्नत चरण में: दास

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत प्रमुख बांड सूचकांकों में शामिल होने के लिए बातचीत के उन्नत चरण में है और अगले कुछ महीनों में इसमें शामिल हुआ जा सकता है।

दास ने कहा कि आरबीआई और सरकार दोनों ही इस तरह के प्रवेश के लिए वैश्विक स्तर पर प्रमुख सूचकांक प्रदाताओं के साथ बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वैश्विक बांड सूचकांकों का हिस्सा होने से देश में बड़े विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है, विशेष रूप से निष्क्रिय आय फंड को, जो ऐसे सूचकांकों पर नजर रखते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रमुख सूचकांक प्रदाताओं के साथ पूरी बातचीत बेहद उन्नत चरण में है। रिजर्व बैंक और सरकार दोनों ही सूचकांक प्रदाताओं के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें हल किया जा रहा है, और साथ ही बताया कि सरकार यूरोक्लियर के साथ चर्चा कर रही है।

दास ने कहा, ‘‘हमारे लिए समय बताना बहुत मुश्किल है, क्योंकि हम तय नहीं कर रहे हैं, कोई और तय कर रहा है। वे निर्णय ले रहे हैं। लेकिन यह बहुत उन्नत चरण में है, और मुझे लगता है कि यह अगले कुछ महीनों में हो सकता है।’’

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा था कि वैश्विक सूचकांकों में शामिल होने पर भारत अगले दशक में 250 अरब डॉलर तक की धनराशि जुटा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस