लाइव न्यूज़ :

भारत ने चालू विपणन वर्ष में अब तक 9.39 लाख टन चीनी का निर्यात किया : एआईएसटीए

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर चीनी मिलों ने एक अक्टूबर से शुरू हुए विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान दिसंबर के पहले सप्ताह तक 9.39 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। व्यापार निकाय एआईएसटीए ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक कीमतों में नरमी के रुख को देखते हुए और स्टॉक बेचने की कोई जल्दीबाजी नहीं है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने एक बयान में कहा कि लगभग 4.68 लाख टन चीनी निर्यात के रास्ते में है।

इसमें कहा गया है कि चीनी मिलों ने विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक बिना सरकारी सब्सिडी के 33 लाख टन चीनी निर्यात करने का अनुबंध किया है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इस साल चीनी का निर्यात बिना सरकारी सब्सिडी के किया जा रहा है।

एआईएसटीए के अनुसार, चीनी मिलों ने एक अक्टूबर से छह दिसंबर, 2021 तक कुल 9,39,435 टन चीनी का निर्यात किया है।

एआईएसटीए ने कहा, ‘‘भारतीय चीनी मिलें, चीनी बेचने की जल्दी में नहीं हैं क्योंकि पिछली बिक्री का क्रियान्वयन अभी बाकी है। साथ ही उन्हें मौजूदा वैश्विक कीमतें आकर्षक नहीं लग रही हैं।’’

एआईएसटीए ने कहा है कि सबसे अधिक निर्यात सौदे महाराष्ट्र में चीनी मिलों द्वारा किए गए हैं। यहां मिलों को भारी लॉजिस्टिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि, रेलवे और सड़क दोनों मार्गों से परिवहन की गंभीर समस्याएं हैं।

विपणन वर्ष 2020-21 के दौरान देश ने रिकॉर्ड 72.3 लाख टन चीनी का निर्यात किया था। अधिकतम निर्यात सरकारी सब्सिडी की मदद से किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट