लाइव न्यूज़ :

व्यापक स्तर पर सुधारों से भारत निवेश के लिये आकर्षक गंतव्य: सीतारमण

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में व्यापक स्तर पर सुधारों से देश, विदेशी निवेश के लिये एक आकर्षक गंतव्य बन गया है।

उन्होंने हाल में घोषित प्रोत्साहन उपायों के साथ कोविड महामारी के दौरान उठाये गये राहत उपायों और सुधार कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोच-विचार कर उठाये गये राहत और बचाव कार्यों तथा टीकाकरण अभियान में तेजी के साथ संक्रमण में तेजी से कमी आयी।

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका ने 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का महत्वकांक्षी लक्ष्य रखा है।

बैठक में जनरल इलेक्ट्रिक, बैक्सटर हेल्थकेयर यूएसए, ब्रैम्बल्स, मार्श एंड मैकलेनन, पेप्सिको जैसी प्रमुख विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने हाल के महीनों में लगातार वृहत आर्थिक स्थिरता और आर्थिक पुनरूद्धार में मजबूती, बुनियादी ढांचा पर जोर के साथ आर्थिक वृद्धि और निवेशकों के लिये विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों का उल्लेख किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में गतिशील वित्तीय बाजार है और बुनियादी ढांचा क्षेत्र तथा अनुसंधान एवं विकास में निवेश में काफी अवसर हैं।

उन्होंने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान भारत के लिए संसाधन जुटाने के लिए वैश्विक कार्यबल बनाने को लेकर शीर्ष -40 अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के प्रयासों की सराहना की।

गोलमेज बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने नीति और कराधान के क्षेत्रों में भारत की प्रगति का जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?