लाइव न्यूज़ :

नए साल में कम हो सकते हैं कच्चे तेल के दाम और मजबूत होगा रूपया, विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद

By भाषा | Updated: December 30, 2018 11:57 IST

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "कच्चे तेल की चाल और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती वृहद आर्थिक स्थिति को स्थिरता प्रदान करेगी, जिससे निवेशकों को बल मिलेगा।"

Open in App

वृहद आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुख, रुपये एवं कच्चे तेल की चाल से नये साल के पहले सप्ताह में बाजार की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह बात कही। 

इस सप्ताह विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं, जिनसे कारोबारी धारणा को दिशा मिलेगी।

विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा वाहन कंपनियों के बिक्री के आंकड़ें भी आने हैं। 

सैम्को सिक्युरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा, "उच्च स्तर पर बिकवाली से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय कारकों से घरेलू बाजार प्रभावित होगा।" 

उन्होंने कहा, "वृहद आर्थिक आंकड़ों के अनुकूल रहने के बावजूद राजनीतिक अस्थिरता, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार युद्ध की आशंका बाजारों में नकारात्मक धारणा बढ़ाने का काम करेगी।" 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "कच्चे तेल की चाल और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती वृहद आर्थिक स्थिति को स्थिरता प्रदान करेगी, जिससे निवेशकों को बल मिलेगा।" 

उन्होंने कहा कि निवेशकों की नजर तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी जबकि वैश्विक कारकों से बाजार की दिशा तय होगी। 

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स पिछले सप्ताह 334.65 अंक की बढ़त के साथ 36,076.72 अंक पर बंद हुआ।  

टॅग्स :शेयर बाजारइकॉनोमीनव वर्ष 2018डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर