लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफएस सोलर पावर ने 845 करोड़ रुपये का पूरा कर्ज चुकाया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:08 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी कर्ज संकट का सामना कर रही कंपनी आईएलएंडएफएस ने गुरुवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी आईएलएंडएफएस सोलर पावर लिमिटेड (आईएसपीएल) ने अपने सभी कर्जदाताओं को लगभग 845 करोड़ रुपये का पूरा कर्ज चुका दिया है।

समूह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह भुगतान आईएलएंडएफएस समूह की समग्र समाधान प्रक्रिया का समर्थन करता है और आईएसपीएल के समाधान में एक महत्वपूर्ण चरण होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘आईएसपीएल ने अपने सभी कर्जदाताओं को लगभग 845 करोड़ रुपये का पूरा कर्ज चुका दिया है, जिसमें वित्तीय और परिचालन कर्ज, कर और सांविधिक बकाया शामिल हैं।’’

आईएसपीएल ने फरवरी 2018 में एम्बेसी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (ईईपीएल) के कर्नाटक में बेल्लारी स्थित 100 मेगावाट एसी सौर ऊर्जा परियोजना के लिए वित्त पोषण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट