लाइव न्यूज़ :

आईजीएल ने फिर बढ़ाए सीएनजी के दाम, दिल्ली और एनसीआर में नई दरें आज से लागू, जानें नया रेट

By अनिल शर्मा | Updated: December 17, 2022 07:49 IST

दाम में वृद्धि के बाद सीएनजी की नई दरें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज से सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं।दामों में वृद्धि के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

नई दिल्लीः इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ा दिए हैं। सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। सीएनजी की कीमत में पिछले पांच महीनों में दूसरी बार वृद्धि की गई है। अक्टूबर में ही सीएनजी और पीएनजी के दरों में वृद्धि हुई थी।

अक्टूबर में ही आईजीएल ने सीएनजी, पीएनजी के दामों में 3 रुपए बढ़ोतरी की थी।  केंद्र सरकार द्वारा एक अक्टूबर से प्राकृतिक गैस के दाम में 40 फीसदी की वृद्धि किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था।

सीएनजी की कीमत में पिछले पांच महीनों में दूसरी बार वृद्धि की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर प्रसारित जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सीएनजी की कीमत  78.61 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने चालू वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहनों में सीएनजी के इस्तेमाल को घटाकर 9-10 प्रतिशत कर दिया है जबकि पहले यह अनुपात 16 प्रतिशत था।

इक्रा रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। रेटिंग एजेंसी ने पिछले दिनों रिपोर्ट में कहा था कि वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ने से पिछले एक साल में सीएनजी के दाम 70 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। इसकी वजह से डीजल और सीएनजी के बीच कीमतों का अंतर काफी कम हो गया है जिससे लोग सीएनजी वाहनों की तरफ बढ़ने से परहेज करने लगे हैं।

टॅग्स :महंगाईNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?