लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 351 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 278 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि आमदनी तथा मार्जिन में सुधार से कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ा है।

तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 857 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 680 करोड़ रुपये रही थी।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय चंडोक ने कहा, ‘‘हमारी ग्राहकों के आधार को व्यापक करने की रणनीति काम कर रही है। इस अवधि में हमने तिमाही आधार पर सबसे अधिक ग्राहक जोड़े हैं।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने समीक्षाधीन तिमाही में 11.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने आठ रुपये का अंतरिम लाभांश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट