लाइव न्यूज़ :

आईएएमएआई-बीएसीसी ने आभासी मुद्रा के विनिमय के लिए स्वनियमन आचार संहिता तैयार की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून आईएएमएआई-बीएसीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने एक स्वनियमन आचार संहिता स्थापित की है जो इस बात पर ध्यान देगी कि आभासी (क्रिप्टो) मुद्रा एक्सचेंज से जुड़े सभी सदस्य स्वैच्छिक रूप से केवाईसी, कर और दूसरे नियमों का पालन करें।

एक बयान में कहा गया कि प्रतिष्ठित कानूनविद्, तकनीकी विशेषज्ञ और वित्त प्रौद्योगिकी अनुपालन विशेषज्ञों का एक औपचारिक मंडल भी बनाया जा रहा है जो इस स्वनियमन संहिता के कार्यान्वयन की देखरेख करेगा।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसियेशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के तत्वाधान में स्थापित किए गए ब्लॉकचेन एंड क्रिप्टो एसेट्स काउंसिल (बीएसीसी) ने रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को दी गयी, उसके 2018 के सर्कुलर का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह का स्वागत किया। इस सर्कुलर में उपभोक्ताओं के आभासी मुद्रा से जुड़े लेन-देन स्वीकार नहीं करने की बैंकों को सलाह दी गई थी।

आईएएमएआई-बीएसीसी ने कहा, "एसोसियेशन को उम्मीद है कि सर्कुलर आरबीआई/2021-22/45 द्वारा दिए गए इन स्पष्टीकरणों के साथ वे अटकलें खत्म हो जाएंगी कि बैंक आभासी मुद्रा से जुड़े लेनदेन को छह जून, 2021 से रोक रहे हैं।"

आईएएमएआई ने सुझाव दिया है कि सरकार को क्रिप्टो एसेट को संसद के कानून के जरिये नियमन के दायरे में लाना चाहिये। बहरहाल आईएएमएआई- बीएसीसी का मानना है कि एसोसियेसन के क्रिप्टो एक्सचेंज सदस्यों ने अपने लिये स्व- नियमन आचार संहिता तय की है जिसका वह अनुपालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट