लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत घटका 1,923.51 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 1,923.51 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 2,477.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एचपीसीएल की आय सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 87,310.62 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 61,340.30 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की दो रिफाइनरियों ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 25.3 लाख टन कच्चे तेल को ईंधन में बदला जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 40.6 लाख टन था।

हालांकि, कंपनी की घरेलू बिक्री आलोच्य तिमाही में बढ़कर 87.9 लाख टन रही, जो एक साल पहले 2020-21 की दूसरी तिमही में 81 लाख टन थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट