लाइव न्यूज़ :

नहीं हो पा रही सेविंग तो तुरंत करें ये 3 काम, होंगे सारे सपने पूरे

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2023 14:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देआपको इन तीन तरीकों से अपनी आय से बचत करना आना चाहिए अगर आप बजत करना चाहते हैं तो पहले खुदको इसके लिए तैयार करें। हमारी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा हर महीने क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में चला जाता है।

नई दिल्ली: वर्तमान समय में हम लोगों में से लगभग सभी लोग कम आय और अधिक खर्चों से परेशान रहते हैं। हर कोई यही सोचता है कि वह कैसे अमीर बने और अपने सपनों को पूरा करें लेकिन इसके लिए सेविंग हम नहीं कर पाते।

अक्सर लोगों को इसके बारे में आइडिया नहीं होता कि कैसे वह कम बजट में भी बजत कर सकें। आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादातर लोगों की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने अनावश्यक चीजों पर खर्च हो जाता है

इसके लिए आपको इस लेख में सुझाए गए कुछ सुझाव को अप्लाई करना है जिससे आपको बजत करने में थोड़ी मदद मिलेगी।

1 ऑनलाइन शॉपिंग पर करें कंट्रोल

हम हर चीज की ऑनलाइन शॉपिंग करने के आदी हो गए हैं। इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट भी समय-समय पर नई सेल चलाती रहती हैं। यह आपको अधिक खरीदारी करने का एक कारण देता है, और हम ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जिनकी वास्तव में आवश्यकता नहीं होती है।

इसलिए आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। हालाँकि, किसी को ऑनलाइन शॉपिंग पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है लेकिन खरीदने से पहले आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या चाहिए।

2 किसी भी कर्ज को जल्दी चुकाएं

जब आप किसी जरूरी काम के लिए कर्ज लेते हैं तो आपके सिर पर इसका बोझ रहता है और आप निश्चित होकर कोई और वित्तीय बचत नहीं पाते। ऐसे में आपको प्रत्येक ऋण को व्यक्तिगत रूप से चुकाना चाहिए। वहीं, कम ब्याज दर पर एक लोन आपके खर्चों को कम करने में भी मदद करेगा।

3 क्रेडिट कार्ड को फ्रीज करें

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना वैसे तो बहुत लाभदायक होता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपके वेतन का एक हिस्सा हर महीने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने में चला जाता है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय हम यह ध्यान नहीं रखते कि हम कितना खर्च कर रहे हैं।

आपको इसके बारे में तब पता चलता है जब आपको इसके भुगतान का बिल मिलता है इसलिए अगर आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है तो आपको इसे फ्रीज कर देना चाहिए।

टॅग्स :मनीसेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक