लाइव न्यूज़ :

होंडा ने एक्टिवा के 20 साल पूरे होने पर 6जी मॉडल का विशेष संस्करण किया पेश

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने देश में एक्टिवा स्कूटर ब्रांड के 20 साल पूरे होने पर ‘एक्टिवा 6जी’ का विशेष संस्करण पेश किया है। इसकी गुरुग्राम में शोरूम कीमत 66,816 रुपये से शुरू है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि एक्टिवा के देश में दो करोड़ ग्राहक और 20 साल लंबी यात्रा के मौके पर कंपनी ने एक्टिवा 6जी का 20वीं सालगिरह संस्करण पेश किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि इस कहानी (एक्टिवा) का जन्म 20 साल पहले हुआ था, जब होंडा ने भारत के सपनों की ताकत को समझकर अपना पहला मॉडल एक्टिवा पेश किया था। तब से अब तक हर नयी पीढ़ी के साथ होंडा एक्टिवा ने भारतीय ग्राहकों को वक्त से आगे की वैश्विक प्रौद्योगिकी उपलब्ध करायी है।

सालगिरह संस्करण के दो मॉडल पेश किए गए हैं। इनकी शोरूम कीमत 66,816 रुपये और 68,316 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?