लाइव न्यूज़ :

होंडा कार्स ने अपनी कारों पर 53,000 रुपये तक के फेस्टिव ऑफर पेश किए

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने इस महीने के लिए अपनी कारों पर 53,500 रुपये तक के फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं।

कंपनी ने कहा कि नवरात्रि की शुभ अवधि की शुरुआत के साथ, ग्राहक 31 अक्टूबर, 2021 तक उसके सभी अधिकृत डीलरशिप से होंडा कार खरीदते समय कई आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

जापानी कार कंपनी ने एक बयान में कहा, ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर नकद छूट, सहायक उपकरण, लॉयल्टी बोनस और विशेष विनिमय लाभ के रूप में होंगे।

कंपनी फिफ्थ जेनरेशन सिटी पर 53,500 रुपये, फोर्थ जेनरेशन सिटी पर 22,000 रुपये तक, अमेज पर 18,000 रुपये तक, डब्ल्यूआर-वी पर 40,100 रुपये तक और जैज पर 45,900 रुपये तक के फेस्टिव ऑफर दे रही है।

होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक (विपणन और बिक्री) राजेश गोयल ने कहा, "त्योहार हमें जश्न मनाने का मौका देते हैं और हमारे जीवन में हमेशा एक विशेष स्थान रखते हैं। त्योहारों के इस मौसम में हम होंडा उत्पादों की अपनी पूरी श्रृंखला के लिए रोमांचक ऑफर और प्रचार प्रदान करने को लेकर खुश हैं ताकि कार खरीद को और अधिक फायदेमंद बनाया जा सके और ग्राहकों को इस समय में बहुत जरूरी खुशी दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट