लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कानून का अनुपालन नहीं होने पर इरडा की खिंचाई की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीमा कंपनियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कानून का क्रियान्वयन नहीं करने को लेकर सोमवार को नियामक इरडा की खिंचाई की। अदालत ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

न्यायाधीश प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) से उम्मीद की जाती है कि वह बीमा कंपनियों पर नजर रखे और यह सुनश्चित करे कि वे कानून का अनुपालन करें।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मुझे यह साफ तौर पर महसूस हो रहा है कि इरडा बीमा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है और केवल अदालत से नोटिस जारी होने पर कदम उठा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत गलत है। जो कुछ हो रहा है, इरडा उससे आंखें नहीं फेर सकता। आप (इरडा) अंधे बने नहीं रह सकते।’’

अदालत ने यह भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब इरडा के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

अदालत ने यह बात एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। याचिका में कहा गया था कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लि. (एनआईसीएल) ने मानसिक विकार के चिकित्सा ‘कवर’ से बाहर होने का हवाला देते हुए सिजोफ्रेनिया के इलाज के खर्च भुगतान के दावे को खारिज कर दिया था।

न्यायाधीश ने कहा कि कानून 2018 में प्रभाव में आया और यह साफ करता है कि बीमा कंपनियां मानसिक और शारीरिक बीमारियों में अंतर नहीं कर सकती।

अदालत के अनुसार अत: यह सुनिश्चित करने का काम इरडा है कि बीमा कंपनियों के उत्पाद या पॉलिसी कानून के अनुरूप हों।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इरडा कानून का अनुपालन नहीं होने को लेकर आंखे नहीं बंद कर सकता है।’’ अदालत ने नियामक से ऐसे मामलों में बीमा कंपनियों से रिपोर्ट लेने और उसे उपलब्ध कराने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट