लाइव न्यूज़ :

घरेलू, विदेशी बाजारों में कारोबार में वृद्धि को लेकर आशान्वित है हीरो मोटोकॉर्प

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई हीरो मोटोकॉर्प घरेलू, विदेशी बाजारों में कारोबार में वृद्धि को लेकर आशान्वित है। कंपनी इस समय प्रीमियम दोपहिया वर्ग में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में क्षमताएं विकसित करने पर ध्यान दे रही है।

इस साल जनवरी में 10 करोड़ इकाइयों के सामूहिक उत्पादन का आंकड़ा पार करने वाली देश की सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माता कंपनी ने 2020-21 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अब वह अपने विस्तार एवं वृद्धि के नये चरण के लिए तैयार है।

हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल ने कहा, "इस समय दुनिया कोविड-19 की दूसरी और काफी गंभीर लहर से उबर रही है, ऐसे में हम अल्पकालिक विकास को लेकर उत्साहित हैं और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में आशावादी बने हुए हैं। हम बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं और आर्थिक स्थिति के सुधरने तथा फिर से उभरने के साथ हम अपने कारोबार को बढ़ाने में सक्षम होंगे।"

उन्होंने कहा कि इस समय कंपनी के कई उत्पाद प्रक्रियारत हैं और हीरो मोटोकॉर्प को पूरा भरोसा है कि वह ग्राहकों का उत्साह बनाए रखेगी।

मुंजाल ने कहा, "हमें भविष्य के बारे में आज ही कल्पना करनी होगा ताकि कल हम उम्मीदों को पूरा कर सकें। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है कि हम कई इलेक्ट्रिक वाहन कार्यक्रम एवं मंचों की दिशा में आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं, हम कई मॉड्यूलर मोबिलिटी समाधानों पर भी काम कर रहे हैं। स्थिरता हमारे मूल्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण है और हम इन सिद्धांतों के अनुरूप काम करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?