लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले-डेविडसन की 'पैन अमेरिका 1250' मोटरसाइकल की बुकिंग शुरू की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:10 IST

Open in App

दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले-डेविडसन की मोटरसाइकल 'पैन अमेरिका' 1250 की पहली खेप बिकने के बाद रविवार को नयी खेप की बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी। कंपनी ने साथ ही कहा कि हार्ले-डेविडसन की सभी 13 मौजूदा मॉडलों और स्पोर्टस्टर एस मोटरसाइकल की बुकिंग फिलहाल खुली हुई है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विशेष रूप से हार्ले-डेविडसन ग्राहकों के लिए उसके पास देश भर में अब 14 डीलरशिप और सात अधिकृत सेवा केंद्रों का एक विस्तारित नेटवर्क है। हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में साझेदारी की घोषणा की थी। लाइसेंसिंग समझौते के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले के भारतीय बाजार से हटने के बाद भारत में उसकी मोटरसाइकिल, पुर्जों और माल के विशेष वितरण अधिकारों को हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGST घटते ही सस्ती हुई ये 5 मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन सबसे आगे...

कारोबारकौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

कारोबारHero Fincorp ने प्री-आईपीओ राउंड में जुटाए 260 करोड़, घटा पब्लिक इश्यू साइज

कारोबारDonald Trump Imposing Tariffs On India: क्या हार्ले डेविडसन एक बार फिर भारत में रफ्तार पकड़ेगी?, जानें शुरुआती कीमत

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को IT ने 605 करोड़ रुपए का थमाया डिमांड नोटिस, अब कंपनी दायर करेगी अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी