लाइव न्यूज़ :

Hero MotoCorp 2023: इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो की कीमत में 6000 रुपये की बढ़ोतरी, हीरो मोटोकॉर्प ने दिया झटका, जानें कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2023 20:58 IST

Hero MotoCorp 2023: कंपनी का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो अब फेम-दो सब्सिडी और पोर्टेबल चार्जर सहित 1,45,900 रुपये में उपलब्ध होगा। यह पहले के दाम से करीब 6,000 रुपये की वृद्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देवृद्धि एक जून से लागू हो गई है।कंपनी ने खुद वहन किया और ग्राहकों पर इसका काफी सीमित भार डाला है।कंपनी से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Hero MotoCorp 2023: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी घटने के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो की कीमत में करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि एक जून से लागू हो गई है।

 

कंपनी का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो अब फेम-दो सब्सिडी और पोर्टेबल चार्जर सहित 1,45,900 रुपये में उपलब्ध होगा। यह पहले के दाम से करीब 6,000 रुपये की वृद्धि है। इस बारे में संपर्क करने पर कंपनी के एक डीलर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फेम-दो के तहत एक जून से सब्सिडी में कटौती का ज्यादातर बोझ कंपनी ने खुद वहन किया और ग्राहकों पर इसका काफी सीमित भार डाला है।

इस बारे में कंपनी से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम सब्सिडी सीमा को (कारखाना मूल्य) 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। उद्योग के सूत्रों के अनुसार, फेम-दो में संशोधन के बाद सब्सिडी में लगभग 32,000 रुपये प्रति इकाई की कमी आई है।

पहले ही कई इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी हैं। टीवीएस मोटर ने कहा है कि फेम-दो योजना में संशोधन के बाद उसने अपने मॉडल आईक्यूब का दाम संस्करणों के आधार पर 17,000 से 22,000 रुपये बढ़ाया है। 

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पमहंगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम