लाइव न्यूज़ :

कौन हैं हर्षवर्धन चितले?, हीरो मोटोकॉर्प ने सीईओ बनाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2025 12:41 IST

हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि उसने हर्षवर्धन चितले को पांच जनवरी, 2026 से अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन दशकों से अधिक समय तक वैश्विक नेतृत्व करने का अनुभव है।मई 2025 से कार्यवाहक सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। 70 देशों में 12,000 कर्मचारियों का नेतृत्व किया।

नई दिल्लीः भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हर्षवर्धन चितले को 5 जनवरी, 2026 से अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वह विक्रम कस्बेकर का स्थान लेंगे, जो निरंजन गुप्ता के इस्तीफे के बाद मई 2025 से कार्यवाहक सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। कस्बेकर हीरो मोटोकॉर्प के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में बने रहेंगे। दोपहिया वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि चितले के पास तीन दशकों से अधिक समय तक वैश्विक नेतृत्व करने का अनुभव है।

उनके पास औद्योगिक स्वचालन, प्रकाश व्यवस्था, सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं और डिजिटल परिवर्तन में गहरी विशेषज्ञता है। हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा, ''वृद्धि को गति देने, नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक परिवर्तन का नेतृत्व करने में हर्ष का उत्कृष्ट रिकॉर्ड उन्हें इस महत्वपूर्ण क्षण में हीरो मोटोकॉर्प के लिए आदर्श नेता बनाता है।'' हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि चितले ने सिग्निफाई के प्रकाश समाधानों के व्यवसाय के वैश्विक सीईओ के रूप में काम किया है, जहां उन्होंने 70 देशों में 12,000 कर्मचारियों का नेतृत्व किया।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी