लाइव न्यूज़ :

हीरो साइकिल्स ने भारत में बनी ई-मोटरसाइकल की पहली खेप यूरोपीय बाजार को सौंपी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 17:31 IST

Open in App

लंदन 26 जून भारत की हीरो मोटर्स कंपनी (एचएमसी) समूह की इकाई हीरो साइकिल्स ने ई-मोटरसाइकिल की पहली खेप यूरोपीय बाजार में पहुंचायी है। कंपनी ने इस सप्ताह एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ये वाहनर पूरी तरह से भारत में विनिर्मित हैं।

कंपनी ने कहा कि हीरो इंटरनेशनल (एचआईटी) के एचएनएफ ब्रांड के तहत प्रस्तुत इन वाहनों के साथ कंपनी यूरोपीय संघ (ईयू) के बैटरी चालित दुपहिया वाहन बाजार में अपना अग्रणी स्थान बनाना चाहती है। कंपनी ने जर्मनी को 200 नग ई-मोटरसाइकित भेजी है।

एचएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह विनिर्माण क्षमता संपन्न एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की संभावनाओं को और उज्ज्वल करता है।’’

वहीं हीरो इंटरनेशल के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जेफ वीस ने कहा, ‘‘यह कंपनी के लिए एक बड़ा क्षण है और हम यूरोप में बाजार को प्रभावित करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस