लाइव न्यूज़ :

कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तीन राज्यों को स्वास्थ्य मदद : आईबीएम

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:31 IST

Open in App

प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम इंडिया ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मदद करने के लिए कर्नाटक, हरियाणा और उत्तराखंड को स्वास्थ सुविधाएं प्रदान की है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैसकॉम फाउंडेशन के साथ मिलकर आईबीएम इंडिया ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ये स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं। आईबीएम इंडिया और साउथ एशिया के सीएसआर प्रमुख मनोज बालचंद्रन ने कहा, "जहां अल्पकालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी सुविधाओं से बहुत राहत मिल रही थी, हमने मध्य से लेकर दीर्घकालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करने का फैसला किया।" उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को बाल चिकित्सा वाले गहन चिकित्सा बिस्तर मुहैया कराए जाएंगे, चूंकि कंपनी का मानना है कि कोविड की तीसरी लहर आने पर बच्चों को संभावित खतरा हो सकता है क्योंकि उन्हें अभी टीका नहीं लगाया गया है। आईबीएम के अनुसार बेंगलुरु के सीवी रमन जरनल अस्पताल को इस तरह के 45 बिस्तर उपलब्ध कराये गए हैं। वहीं नैसकॉम फाउंडेशन ने अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों को स्थापित करने के लिए राष्ट्रोत्थान परिषद के साथ साझेदारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनिया15 साल से सिक लीव पर चल रहा सालाना 55 लाख रुपए पाने वाला IMB का कर्मचारी, इस वजह से कंपनी पर किया मुकदमा

कारोबारआईबीएम बंद करेगी हायरिंग, बन रही 7800 नौकरियों को AI से बदलने की योजना: रिपोर्ट

कारोबारYahoo Layoff: याहू इंक 20 फीसदी से अधिक कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

कारोबारछंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में IBM शामिल, लगभग 4 हजार कर्मचारियों को करेगी बर्खास्त, जानें कारण

विश्वअरुणा मिलर ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती