लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी ने उधारी दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की, कर्ज होगा महंगा

By भाषा | Updated: May 7, 2022 16:27 IST

एचडीएफसी लिमिटेड कंपनी अपनी मानक उधारी दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। जिससे आवासीय ऋण लेने वाले मौजूदा एवं नए दोनों ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी लिमिटेड कंपनी अपनी मानक उधारी दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही हैकंपनी ने यह कदम आरबीआई की ओर से रेपो दर में की गई 0.40 फीसदी की वृद्धि के बाद उठाया हैकंपनी के इस कदम से आवासीय ऋण लेने वाले मौजूदा एवं नए दोनों ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा

दिल्ली: एचडीएफसी लिमिटेड कंपनी, जो ग्राहकों को आवासीय ऋण देती है। उसने शनिवार को घोषणा की कि वह अपनी मानक उधारी दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है।

कंपनी के इस ऐलान से मौजूदा एवं नए दोनों ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा। एचडीएफसी ने यह कदम बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो दर में की गई 0.40 फीसदी की वृद्धि के बाद उठाया है।

इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य ऋणदाता संस्थान भी दरों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। 

आवासीय वित्त कंपनी ने एक बयान में कहा, "एचडीएफसी ने आवासीय ऋण पर अपनी खुदरा मुख्य उधारी दर (आरपीएलआर) में 30 आधार अंकों की वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी नौ मई से प्रभावी होगी।"

नए कर्जदारों के लिए संशोधित दरें उनकी साख एवं ऋण राशि के आधार पर सात फीसदी से लेकर 7.45 फीसदी के बीच हैं। इसका मौजूदा दायरा 6.70 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत है।

अगर एचडीएफसी के मौजूदा ग्राहकों की बात करें तो उनके लिए ब्याज दरों में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। एचडीएफसी ने मई की शुरुआत में भी अपनी बेंचमार्क उधारी दर में 0.05 फीसदी की वृद्धि की थी जिससे मौजूदा कर्जदारों के लिए कर्जों की मासिक किस्त (ईएमआई) महंगी हो गई थी। 

एचडीएफसी मौजूदा ग्राहकों को दिए गए कर्जों की नई कीमत तय करने के लिए तीन महीने के चक्र का पालन करता है। लिहाजा ऋणों के शुरुआती वितरण की तारीख के आधार पर बढ़ी हुई उधारी दर के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

टॅग्स :HDFCरेपो रेटRepo Rate
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी