लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 8,434 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.8 प्रतिशत बढ़कर 8,434 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 7,280 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।

एचडीएफसी बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है, ‘‘बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपये से 13.6 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।’’

बैंक ने कहा है कि समाप्त वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16.8 प्रतिशत बढ़कर 31,833 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही में बैंक की एकीकृत आय एक साल पहले की इसी अवधि के 38,287.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,909.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

वित्त वर्ष 2021- 21 में बैंक की पूरे साल की एकीकृत आय बढ़कर 1,55,885.28 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,47,068.28 करोड़ रुपये रही थी। संपत्ति गुणवत्ता के मोचे पर बैंक ने कहा है कि 31 मार्च 2021 को उसकी सकल गैर- निष्पादित संपत्ति उसके कुल कर्ज का 1.32 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले मामूली ऊंचा है। पिछले साल बैंक का एनपीए 1.26 प्रतिशत पर था। वहीं उसका शुद्ध एनपीए 0.40 प्रतिशत (4,554.82 करोड़ रुापये) रहा है जो कि एक साल पहले 0.36 प्रतिशत (3,542.36 करोड़ रुपये) रहा था।

बैंक ने आलोच्य तिमाही के लिये फंसे कर्ज और आपात जरूरतों के लिये 4,693.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एक साल पहले इसी तिमाही में इन मदों में 3,784.49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें