लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार, डेलॉयट ने कोविड- 19 से लड़ाई के लिये हाथ मिलाया, संजीवनी योजना शुरू की गई

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई डेलॉयट ने सोमवार को कहा कि उसने हरियाणा सरकार के साथ हाथ मिलाते हुये कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षणों वाले मरीजों को घर पर इलाज में मदद पहुंचाने के लिये ‘संजीवनी योजना’ की शुरुआत की है। योजना की शुरुआत सबसे पहले करनाल जिले में की जायेगी। उसके बाद अन्य प्रभावित इलाकों में भी इसे शुरू किया जायेगा।

डेलॉयट ने एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अपनाया गया यह दृष्टिकोण लोगों को घर पर अपनी देखभाल के प्रबंधन में सहयोग व संसाधन प्रदान करेगा। इसमें प्रशासन की ओर से प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा उचित समझे जाने पर गंभीर रोगियों को प्राथमिकता के साथ चिकित्सा देने एवं कोविड-19 फील्ड अस्पतालों की सुविधा उपलब्ध कराना भी शामिल है।

बयान के मुताबिक ‘संजीवनी योजना’ को डेलॉयट के साथ साथ पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया और हरियाणा के स्नात्कोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा डिजाइन और समर्थन दिया गया है।

डेलॉयट के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत रंजन ने कहा, ‘‘ऐसे समय जब सरकार कोविड- 19 के मरीजों को जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है, डेलॉयट का उद्देश्य हरियाणा के लोगों को समर्थन देना और उसमें महत्वपूर्ण योगदान करना है।’’

उन्होंने कहा कि डेलायट और हरियाणा सरकार के इस गठबंधन से जो लोग घर पर ठीक हो सकते हैं, उन तक एक तरह से चिकित्सा सुविधा वार्ड का विस्तार किया जायेगा। ऐसे में अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों का इस्तेमाल अधिक गंभीर मरीजों के इलाज में किया जा सकेगा।

‘संजीवनी परियोजना’ ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्सा देखभाल का विस्तार करेगी, जहां वायरस की दूसरी लहर और इसके इलाज के बारे में जागरुकता कम है। अधिकारियों का मानना है कि सही प्रक्रियाओं एवं देखभाल के साथ लगभग 90 फीसदी मरीजों का घर पर इलाज करना संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतResult 2026: परीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम