लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2025: काम करो और इनाम लो?, कंपनी ने 20 कर्मचारी को टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 17:19 IST

Happy New Year 2025 Wishes: कंपनी के 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य प्राप्त करने’ के लिए प्रेरित करने को उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है। न केवल कुशल हों, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी सचेत हों।

Happy New Year 2025 Wishes: चेन्नई स्थित सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार और मोटरसाइकिल उपहार में दी हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के 20 कर्मचारियों को ‘उच्च लक्ष्य प्राप्त करने’ के लिए प्रेरित करने को उन्हें टाटा की कार, एक्टिवा स्कूटी और रॉयल एनफील्ड बाइक उपहार में दी गईं। चेन्नई मुख्यालय वाली सरमाउंट लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड माल ढुलाई में देरी, पारदर्शिता की कमी और अकुशल आपूर्ति श्रृंखला समाधान जैसी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की आम चुनौतियों का समाधान करती है।

कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (एमडी) डेन्ज़िल रायन ने बयान में कहा, “हमारा मिशन सभी आकार के व्यवसायों के लिए लॉजिस्टिक्स को सरल बनाना है। हम पारंपरिक माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं की कठिनाइयों को समझते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान प्रदान करना है जो न केवल कुशल हों, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी सचेत हों।”

उपहार के संबंध में उन्होंने कहा कि एक मजबूत कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम के कार्यान्वयन से न केवल समग्र कर्मचारी संतुष्टि में सुधार होता है, बल्कि उत्पादकता और जुड़ाव में भी वृद्धि होती है, क्योंकि प्रेरित कर्मचारियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद अधिक होती है।

टॅग्स :चेन्नईTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम