लाइव न्यूज़ :

हमदर्द का अगले पांच साल में कारोबार को 1,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य, ईवाई की सेवा ली

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी साफी और जोशीना जैसे ब्रांड तैयार करने वाली हमदर्द लैबोरेटरीज ने अपनी चिकित्सा इकाई के विस्तार की महत्वकांक्षीय योजना बनायी है। कंपनी ने इस खंड से अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली की कंपनी की फिलहाल इस कारोबार से आय करीब 400 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपनी योजना को हकीकत रूप देने के लिये कार्ययोजना तैयार करने को लेकर वैश्विक पेशवर सेवा संगठन ईवाई की सेवायें लीं हैं।

हमदर्द लैबोरेटरीज (औषधि विभाग) के चेयरमैन अब्दुल माजीद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हम जिस श्रेणी में काम कर रहे हैं, उसमें बाजार में अगुवा है। हमने क्षेत्र में विस्तार के इरादे से बाजार रणनीति को और कारगर तथा प्रभावी बनाने के लिये ईवाई को जोड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पादों की संख्या करीब 450 है और इसमें कुछ पेटेंट वाले भी हैं। ‘‘हम ब्रांड श्रेणी का विस्तार करने पर गौर कर रहे हैं। साथ ही हमारी योजना छोटे शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में विस्तार की है।’’

एक सवाल के जवाब में माजीद ने कहा ‘‘ईवाई हमें बाजार रणनीति तैयार करने में मदद कर रही है। इस रणनीति के जरिये हम अपना कारोबार मौजूदा 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ईवाई की रणनीति के आधार पर, रूपरेखा अगले 2-3 महीनों में आ जाने की उम्मीद है। कंपनी भविष्य की वृद्धि के लिये संसाधन का आबंटन करेगी।

हमदर्द यूनानी पद्धति से इलाज में उपयोगी दवाओं का प्रमुख विनिर्माता है।

माजीद ने कहा कि कंपनी वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिये 375 करोड़ रुपये के निवेश से नया संयंत्र लगा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संयंत्र लगाने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र/दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जगह देख रहे हैं।’’

कंपनी की दवा इकाई के फिलहाल मानेसर (हरियाणा), ओखला (दिल्ली) और गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में संयंत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?