लाइव न्यूज़ :

Gujarat International Finance Tech-City Gift City: गिफ्ट सिटी को सौगात!, 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना, इस कंपनी ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2024 13:16 IST

Gujarat International Finance Tech-City Gift City: गिफ्ट सिटी एक वैश्विक वित्तीय केंद्र बनने के लिए तैयार है, जो नवाचार के वैश्विक मानचित्र पर भारत की उपस्थिति सुनिश्चित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी एक निश्चित अवधि में निवेश करेगी और इसके लिए अपेक्षित मंजूरी मांगेगी। आविष्कार तथा निर्माण करने की अपनी सिद्ध क्षमता का इस्तेमाल करेगा।केंद्र से नौकरियों का सृजन होगा।

Gujarat International Finance Tech-City Gift City: फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र तैयार के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम का स्वामित्व है।

कंपनी एक निश्चित अवधि में निवेश करेगी और इसके लिए अपेक्षित मंजूरी मांगेगी। वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘ गिफ्ट सिटी एक वैश्विक वित्तीय केंद्र बनने के लिए तैयार है, जो नवाचार के वैश्विक मानचित्र पर भारत की उपस्थिति सुनिश्चित करेगी।

गिफ्ट सिटी में रणनीतिक निवेश वैश्विक अवसरों को पेश करते हुए कृत्रिम मेधा-संचालित सीमा पार प्रेषण तथा भुगतान प्रौद्योगिकी परिदृश्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है...’’ बयान के अनुसार, सीमा पार गतिविधि के लिए एक आदर्श ‘इनोवेशन हब’ के रूप में गिफ्ट सिटी के साथ पेटीएम भारत में निवेश करने के इच्छुक दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए नई प्रौद्योगिकी का आविष्कार तथा निर्माण करने की अपनी सिद्ध क्षमता का इस्तेमाल करेगा।

नया समाधान और प्रौद्योगिकी आधार प्रदान करने के लिए पेटीएम गिफ्ट सिटी में एक विकास केंद्र स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। शर्मा ने कहा, ‘‘ इसके अलावा हम एक समर्पित विकास केंद्र स्थापित करने के लिए इस निवेश का लाभ उठाने का इरादा रखते हैं।’’ बयान में कहा गया, केंद्र से नौकरियों का सृजन होगा।

टॅग्स :पेटीएमगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित