लाइव न्यूज़ :

भारत में है गेहूं का पर्याप्त स्टॉक, बाहर से आयात करने की कोई योजना नहीं, केंद्र ने की पुष्टि

By रुस्तम राणा | Updated: August 21, 2022 14:17 IST

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने 21 अगस्त को पुष्टि की है कि सरकार विदेशों से गेहूं आयात करने की योजना नहीं बना रही है। विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि भारत के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है।  

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने कहा- भारत के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है।  सरकार विदेशों से गेहूं आयात करने की नहीं बना रही है कोई योजना भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारत सरकार के पास गेहूं का पर्याप्त भंडार है, जिसके चलते केंद्र की ऐसी कोई योजना नहीं है जिससे गेहूं बाहर से आयात किया जाए। रविवार को केंद्र ने इसकी पुष्टि की है और उन रिपोर्टों का खंडन किया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि भारत दूसरे देशों से गेहूं आयात कर सकता है। 

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने 21 अगस्त को पुष्टि की है कि सरकार विदेशों से गेहूं आयात करने की योजना नहीं बना रही है। विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि भारत के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है।  

न्यूज़ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के बाद सरकार की ओर से पुष्टि की गई जिसमें - भारतीय खाद्य निगम का हवाला देते हुए कहा गया कि अगस्त में गेहूं का भंडार 14 वर्षों में महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जबकि गेहूं की मुद्रास्फीति 12% के करीब चल रही है।

इसके अलावा, ऐसी अटकलें थीं कि भारत रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहर के प्रभाव के रूप में गेहूं के आयात पर विचार कर सकता है। दरअसल, रिकॉर्ड गर्मी के परिणामस्वरूप उत्पादन में कटौती हुई है और स्थानीय कीमतों में वृद्धि हुई है। यहां तक की भारत सरकार ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध भी लगा दिया था। 

रविवार को केंद्र के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने ट्वीट किया जिसमें लिखा, भारत में गेहूं आयात करने की ऐसी कोई योजना नहीं है। हमारी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और एफसीआई के पास सार्वजनिक वितरण के लिए पर्याप्त स्टॉक है। 

इससे पहले न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकारी विदेशों से गेहूं खरीदने पर विचार कर रहे हैं और मौजूदा स्थिति का हवाला दिया, जिसमें कमी और बढ़ती कीमतें शामिल हैं।

टॅग्स :Food CorporationCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां