लाइव न्यूज़ :

सरकार जल्द नयी लोक उपक्रम नीति घोषित करेगी : तरुण बजाज

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर सरकार जल्द ही नयी लोक उपक्रम नीति लेकर आएगी। आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने शुक्रवार को कहा कि इसके तहत सरकार रणनीतिक क्षेत्रों की घोषणा करेगी जिसमें चार से ज्यादा लोक उपक्रम नहीं हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत सरकार ने मई में घोषणा की थी कि रणनीतिक क्षेत्रों में अधिकतम चार सार्वजनिक उपक्रम होंगे। वहीं अन्य श्रेणियों में सरकारी कंपनियों का धीरे-धीरे निजीकरण किया जाएगा।

बजाज ने कहा, ‘‘ यह बहुत जल्द होने वाला है। नयी नीति महत्वाकांक्षी है और इतना ही नहीं यह सरकार के सोच-विचार के तरीके में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाली होगी। इसके साथ ही इसे लागू करने के तरीके में भी बदलाव आएगा। तो अभी बहुत सा काम होते हुए हमें देखना है।’’

मई में पैकेज की घोषणा करते वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि निर्धारित क्षेत्रों में लोक उपक्रम अहम भूमिका निभाते रहेंगे। हमें एक सुसंगत नीति की जरूरत है क्योंकि कई बार आप कुछ क्षेत्रों को टुकड़ों में खोलते हैं । अब हम उन क्षेत्रों को परिभाषित करेंगे जहां उनकी जरूरत अधिक प्रभावी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस