लाइव न्यूज़ :

DHFL की वित्तीय अनियमितताओं की जांच जल्द एसएफआईओ को सौंप सकती है सरकार

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:33 IST

कंपनी के ऋणदाता उसके लिए निपटान योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसमें अपने कर्ज को इक्विटी में बदलकर कंपनी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएचएफएल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच जल्द ही एसएफआईओ को सौंप सकती हैकंपनी पंजीयक की एक रिपोर्ट में कंपनी में धन की हेराफेरी और गबन के संकेत मिले हैं।

 सरकार संकट में फंसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) में वित्तीय अनियमितताओं की जांच जल्द ही गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को सौंप सकती है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुये कहा कि कंपनी पंजीयक की एक रिपोर्ट में कंपनी में धन की हेराफेरी और गबन के संकेत मिले हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी पंजीयक, मुंबई कार्यालय ने डीएचएफएल के बारे में रिपोर्ट कुछ दिन पहले कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को सौंपी है। अधिकारी ने कहा कि डीएचएफएल में अनियमितता का मामला एसएफआईओ को सौंपने की कई वजहें हैं। एक रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया था कि डीएचएफएल ने मुखौटा कंपनियों के जरिये 97,000 करोड़ रुपये के कुल बैंक कर्ज में से कथित रूप से 31,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

इन आरोपों के बाद कंपनी पंजीयक मुंबई ने इस मामले पर गौर किया। जांच में यह बात सामने आई कि कई मुखौटा कंपनियों के कार्यालय दिए गए पते पर नहीं थे। कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। वह कंपनी के बही खातों का भी निरीक्षण कर सकता है। केपीएमजी के फॉरेंसिक आडिट में भी डीएचएफएल के प्रवर्तकों द्वारा बड़े पैमाने पर धन को इधर उधर करने का पता चला है।

माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से कंपनी के ऋणदाता संभवत: उसके पुनरोद्धार से हिचकिचाएंगे। आवास के लिए ऋण देने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी ने अपने ऋणदाताओं से परिचालन को जारी रखने के लिए 15,000 करोड़ रुपये मांगे थे।

कंपनी के ऋणदाता उसके लिए निपटान योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसमें अपने कर्ज को इक्विटी में बदलकर कंपनी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना भी शामिल है।

केपीएमजी ने ऋणदाताओं को रिपोर्ट का मसौदा सौंपा है। इसके अनुसार डीएचएफएल के प्रवर्तकों ने करीब 20,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण अपनी संबद्ध इकाइयों को स्थानांतरित किया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स