लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप निजता नियमों के मुद्दे पर कार्रवाई के विकल्पों पर ध्यान दे रही है सरकार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार व्हाट्सऐप पर निजता नियमों के मुद्दे को लेकर सर्वोत्तम संभव विकल्पों पर "अग्र सक्रिय रूप से" विचार कर दे रही है।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए निजता नीति में किया गया बदलाव स्वीकार करने की खातिर 15 मई तक की समयसीमा तय की थी लेकिन बाद में विवादित अपडेट स्वीकार करने के लिए दी गयी यह समयसीमा रद्द कर दी।

कंपनी ने यह भी कहा था कि नयी शर्तों को न मानने पर किसी भी उपयोगकर्ता का खाता बंद नहीं किया जाएगा। इसके बाद कंपनी ने अपने नये फैसले में कहा कि शर्तें स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता ऐप पर आने वाली सामान्य कॉल और वीडियो कॉल जैसी कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

मंत्रालय की विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार ज्योति अरोड़ा ने एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा, "मंत्रालय इस समस्या से वाकिफ है। आज जर्मनी ने व्हाट्सऐप की इस निजता नीति पर प्रतिबंध लगा दिया। मंत्रालय इसे लेकर हर संभव विकल्पों पर अग्र सक्रिय रूप से ध्यान दे रहा है।"

ज्योति झारखंड सरकार के एक अधिकारी द्वारा जतायी गयी चिंताओं को लेकर जवाब दे रही थीं। अधिकारी ने कहा था कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को व्हाट्सऐप के नये निजता नियमों को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि उन्हें खुद पर पड़ने वाले इनके असर के बारे में पता ही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?