लाइव न्यूज़ :

सरकार ने नेस्ले इंडिया पर कसा शिकंजा, कंपनी पर बेबी फूड में चीनी मिलाने का आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: April 18, 2024 17:33 IST

सरकार से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नेस्ले की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच जल्द होगी। नेस्ले इंडिया भारत सरकार के घेरे में आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के निशाने पर आई नेस्ले इंडियाबेबी फूड में चीनी मिलाने का आरोप अब इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है

नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया भारत सरकार के घेरे में आ गई है और इसके कारण कंपनी को खामियाजा उठाना पड़ सकता है। सरकार ने भारत में बेचे जाने वाले बेबी फूड में कथित तौर पर चीनी मिलाए जाने की जांच कर रहा। यह रिपोर्ट स्विस जांच संगठन ने सार्वजनिक रूप से खुलासा किया। 

सरकार से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नेस्ले की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच जल्द होगी। रिपोर्ट में आगे कहा, सरकार केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण से नेस्ले के बेबी फूड के नमूनों की जांच करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन करेगी।

नेस्ले इंडिया पर दक्षिण एशियाई देशों ने आरोप लगा है कि वो शिशु आहार में अतिरिक्त चीनी मिला रहे हैं। फिर नेस्ले ने अपनी सफाई में दावा करते हुए कहा कि वो अतिरिक्त सुगर को कम करने की कोशिश कर रही और उसे कम भी किया है। आगे कंपनी ने कहा कि उसने 5 सालों में करीब 30 फीसदी तक कम भी किया है। आरोप लगाने में भारत समेत अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का नाम शामिल है। 

कंपनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, प्रोडेक्ट में सुगर की मात्रा को कम करना उनकी प्राथमिकता में है। पिछले 5 सालों में कंपनी ने 30 फीसदी तक सुगर कम किया है और सुगर का लेवल वैरिएंट पर निर्भर करता है। कंपनी ये भी कहा कि हम नियमित रूप से अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हैं और पोषण, गुणवत्ता, सुरक्षा और स्वाद से समझौता किए बिना अतिरिक्त सुगर के स्तर को कम करने के लिए अपने उत्पादों में नवाचार और सुधार जारी रख रहे हैं।

प्रोसेस्ड फूड और पेय पदार्थों में मिलाए जाने वाले सिरप जैसे मीठा करने वाले एजेंट, अतिरिक्त सुगर के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें फलों और दूध में मौजूद प्राकृतिक सुगर से अधिक हानिकारक माना जाता है। फूड और पेय पदार्थ में जायंट नेस्ले ने आगे दावा किया कि भारत में बन रहे प्रोडेक्ट्स को CODEX (डबल्यूएचओ और एफएओ से जुड़े मानक संबंधित है) के कड़े  मानक और स्थानीय विशिष्टताएं से तैयार किया जाता है। 

टॅग्स :Nestle IndiaभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स