लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीबीडीटी में तीन नए सदस्य नियुक्त किये

By भाषा | Updated: May 28, 2021 00:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई आयकर विभाग का प्रशासनिक कामकाज और नीति बनाने बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में बृहस्पतिवार को तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार भारतीय राजस्व सेवा के 1985 बैच के अधिकारी अनु जे सिंह, जेबी मोहापात्रा और अनुजा सारंगी को बोर्ड के नए सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया।

एसीसी के मुताबिक़ सिंह अगस्त तक सेवा में रहेंगे, महापात्रा अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे तथा सारंगी मई 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। सिंह वर्तमान में दिल्ली में आयकर प्रणाली के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं तथा सारंगी दिल्ली में कर विभाग के प्रधान महानिदेशक और मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। वही महापात्रा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयुक्त हैं।

सीबीडीटी में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य हो सकते हैं। ये सभी अधिकारी विशेष सचिव रैंक के होते हैं। इन नई नियुक्तियों के बावजूद बोर्ड में एक सदस्य की जगह बच जायेगी। बोर्ड में अध्यक्ष पीसी मोडी के साथ दो सदस्य के एम प्रसाद और एस के गुप्ता हैं।

मोडी, 1982 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। उन्हें उनकी सेवानिवृति, अगस्त 2019, के बाद से अब तक तीन विस्तार मिल चुके हैं। अंतिम विस्तार की अवधि इसी माह समाप्त हो रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1984 बैच के एक अधिकारी को छोड़ कर दोनों नए सदस्यों को सेवा में उनकी वरिष्ठता के आधार पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को जल्द ही उनकी जिम्मेदारी सौंप दी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट