लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के प्रस्तावित समाचार कानून के चलते गूगल, फेसबुक पर लग सकता है बड़ा जुर्माना

By भाषा | Updated: December 9, 2020 14:28 IST

Open in App

केनबरा, नौ दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया की संसद में बुधवार को पेश किए गए विधेयक के तहत तकनीकी कंपनियों द्वारा प्रद्शित जाने वाले समाचारों पर उनसे शुल्क लेने का प्रस्ताव किया गया है, और इस विधेयक के प्रावधानों को पूरा न कर पाने की स्थिति में गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई वित्त मंत्री जोश फ्राइडेनबर्ग ने तथाकथित न्यूज मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लाई गई संहिता और अपनी योजना के बारे में बताया। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया पहला देश बना जाएगा, जहां डिजिटल मंचों को पत्रकारिता संबंधी सामग्री के लिए समाचार मीडिया को क्षतिपूर्ति करनी होगी।

फ्राइडेनबर्ग ने संसद को बताया, ‘‘हम पारंपरिक मीडिया कंपनियों को प्रतिस्पर्धा या तकनीकी व्यवधान से बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, जिसके बारे में हम जानते हैं कि इससे उपभोक्ताओं का फायदा है। बल्कि, हम मुकाबले के लिए एक बराबरी का मैदान बनाना चाह रहे हैं, जहां बाजार की शक्तियों का दुरुपयोग न हो और मूल समाचार सामग्री तैयार करने वालों को उचित प्रतिफल मिले।’’

मसौदा कानून के विवरण की जांच संसद की एक समिति करेगी, जिसके बाद सांसद अगले साल इस पर मतदान करेंगे।

मसौदा कानून के अनुसार आचार संहिता की शर्तों को तोड़ने पर एक करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 74 लाख अमेरिकी डॉलर) या ऑस्ट्रेलिया में कारोबार का 10 प्रतिशत तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस