लाइव न्यूज़ :

अच्छी गुणवत्ता वाले बीज 15-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं कृषि उपज: आईआईएसएस

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 दिसंबर भारतीय बीज विज्ञान संस्थान (आईआईएसएस) के निदेशक संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीज देश के कुल कृषि उत्पादन को 15-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, जो खाद्यान्न की भविष्य की मांग को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

आणंद कृषि विश्वविद्यालय में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर चल रहे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमार के हवाले से गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा समय में भारत में अच्छी गुणवत्ता वाले बीज की किस्में तैयार करने के क्षेत्र में व्यापक काम किया जा रहा है।

तीन दिवसीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इसका आयोजन अगले साल जनवरी में होने वाले आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के पूर्व-कार्यक्रम के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, अपने संबोधन में कुमार ने जोर देकर कहा कि किसानों को भारत की भविष्य की खाद्यान्न मांग को पूरा करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली बीज किस्मों की आवश्यकता होगी।

किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज मिले, इसके लिए केंद्र कई कदम उठा रहा है। बीज निगम वर्तमान में 17 राज्यों में काम कर रहे हैं, जबकि लगभग 50 बड़ी और 500 छोटी और मझोली कंपनियां भी नई किस्मों के बीजों के विकास में लगी हुई हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘दुनिया को बाजार की मांग के अनुसार और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए बीजों का उत्पादन करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं, आदिवासी और युवा किसानों को खेती से अधिक लाभ दिलाने में मदद करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने को कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्रिकेटआईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे?, जानिए क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली में आगे कौन?

क्रिकेट328 रन और विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप, अंशुल कंबोज की झोली में 14 विकेट और पर्पल कैप?, 11 अंक के साथ नंबर-1 पर पंजाब किंग्स?

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी