लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी के बढ़ गए दाम 

By भाषा | Updated: August 9, 2018 15:04 IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच खुदरा विक्रेताओं और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई।

Open in App

नई दिल्ली, 09 अगस्तः कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 5 रुपये गिरकर 30,560 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट पूछचपरख से चांदी 55 रुपये सुधर कर 38,970 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच खुदरा विक्रेताओं और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई।  वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.20 प्रतिशत गिरकर 1,211.10 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.29 प्रतिशत गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5-5 रुपये गिरकर 30,560 रुपये और 30,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। कल सोना 20 रुपये गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 55 रुपये सुधर कर 38,970 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी मामूली रूप से चढ़कर 38,020 प्रति किलोग्राम हो गयी। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपये और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहे। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :चाँदी दाम बढ़ोत्तरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआज का रेटः सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 19 अगस्त के ताजा भाव

कारोबारआज का रेटः फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक, जानें 18 अगस्त के ताजा भाव

कारोबारआज का रेटः कमजोर मांग के चलते फीके पड़े सोना और चांदी, जानें 16 अगस्त के ताजा भाव

कारोबारआज का रेटः जानें 3 अगस्त के ताजा भाव में क्या है सोने चांदी की चमक ?

कारोबारआज का रेटः चांदी फीकी लेकिन सोने की चमक बरकरार, जानें 2 अगस्त के ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी