लाइव न्यूज़ :

Gold Price: सोने की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, 1.10 लाख रुपये के पार...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 11:36 IST

वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price: सोने की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, 1.10 लाख रुपये के पार...

Gold Price: वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ। एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले शुक्रवार को अमेरिका में नौकरियों की कमजोर रिपोर्ट के कारण माना जा रहा है कि ब्याज दरों में एक और कटौती होगी।'' विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी