लाइव न्यूज़ :

गोएयर ने 3,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिये शुरुआती दस्तावेज दाखिल किये

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई बजट एयरलाइंस गोएयर ने 3,600 करोड़ रुपये का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी करने के लिये बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करा दिये हैं। कंपनी ने अपने ब्रांड नाम को बदलकर ‘गो फर्स्ट’ किया है।

वाडिया समूह द्वारा प्रवर्तित यह एयरलाइन पिछले 15 साल से परिचालन में है। आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल शुरुआती तौर पर कर्ज के भुगतान के लिये किया जायेगा।

पास जमा किये गये मसौदा दस्तावेज के मुताबिक एयरलाइन शेयरों की बिक्री के जरिये 3,600 करोड़ रुपये तक जुटाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल उसके बकाये कर्ज का पूर्ण रूप से अथवा आशिंक तौर पर समय से पहले अथवा नियमित समय पर होने वाले भुगतान में किया जायेगा। इसके साथ ही विमानों के पट्टा किराया भुगतान और भविष्य के रखरखाव में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिये साख पत्रों को बदला जायेगा।

इसके अलावा आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल ईंधन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन के बकाये का पूर्ण अथवा आंशिक तौर पर भुगतान करने के लिये भी किया जायेगा। कंपनी के अन्य सामान्य कार्यों में भी इसका इस्तेमाल होगा।

मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में गोएयर को 1,270.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि उसकी कुल आय 7,258.01 करोड़ रुपये रही थी।

एयरलाइन को बृहस्पतिवार को गोएयर से गोफर्स्ट के तौर पर नया ब्रांड नाम देने के बाद सीईओ कौशिक खोना ने कहा कि पिछले 15 साल के चुनौतीपूर्ण समय में एयरलाइन लगातार मजबूती के साथ खड़ी रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs PBKS: वानखेड़े में 7 विकेट की जीत के साथ पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, प्रभसिमरन और श्रेयस के अर्धशतक, डी कॉक की सेंचुरी पर पड़े भारी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट