लाइव न्यूज़ :

गो फर्स्ट की और बढ़ी मुश्किलें, कंपनी को लीज पर प्लेन देने वालों ने 20 एयरक्राफ्ट मांगे वापस

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2023 07:22 IST

गो फर्स्ट एयरलाइन से पट्टेदारों ने 20 एयरक्राफ्ट वापस मांगे है। इस संबंध में लीज पर विमान देने वालों ने डीजीसीए को लिखा है। इस बीच एयरलाइन कंपनी ने राहत हासिल करने के लिए एनसीएलटी में अपील की है।

Open in App

नई दिल्ली: नकदी संकट से जूझ रही गो फर्स्ट एयरलाइन की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुकी गो फर्स्ट एयरलाइन को दरअसल एक और झटका लगा है। कंपनी को पट्टे पर प्लेन देने वालों ने अपने 20 एयरक्राफ्ट वापस मांगे हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार पट्टे पर विमान देने वालों ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इन्हें डिरजिस्टर करने को कहा है।

डीजीसीए ने पट्टे पर विमान देने वालों की मांग और उसकी डिटेल अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है। जानकारों के अनुसार नियमों के मुताबिक जब कोई पट्टेदार ऐसा अनुरोध करता है तो डीजीसीए को पांच कार्य दिवसों के अंदर विमान का पंजीकरण रद्द करना शुरू करना होता है।

गो फर्स्ट ने गुरुवार को अपनी सभी फ्लाइट्स के लिए 15 मई तक टिकट बुकिंग रोकने की घोषणा की थी। एयरलाइन द्वारा तीन मई से तीन दिन के लिए अपनी उड़ानें निलंबित करने के फैसले के बाद डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

इन सबके बीच गो फर्स्ट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से कई अंतरिम निर्देश देने की अपील की है। गो फर्स्ट ने अपनी अपील में कहा है कि एनसीएलटी विमानों को पट्टे पर देने वालों को अपने विमान वापस लेने से रोके और साथ ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को किसी तरह की जबरिया कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दे। वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन पर 11,463 करोड़ रुपये की देनदारी है। कंपनी ने स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए आवेदन किया है।

गो फर्स्ट ने 17 साल से अधिक समय पहले उड़ान भरना शुरू किया था। एयरलाइन ने कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी द्वारा इंजन आपूर्ति न करने के कारण उसके बेड़े के आधे से अधिक विमान खड़े हैं जिससे यह स्थिति पैदा हुई है। 

एयरलाइन पर कुल देनदारी 11,463 करोड़ रुपये है। इसमें 3,856 करोड़ रुपये की वह राशि भी शामिल है जो वह परिचालन ऋणदाताओं को चुकाने में चूकी है। विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों का बकाया 2,600 करोड़ रुपये है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Go AirlinesDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?