लाइव न्यूज़ :

Go First Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन ने उड़ानें रद्द करने की अवधि 28 मई तक बढ़ाई

By रुस्तम राणा | Updated: May 25, 2023 21:34 IST

इससे पूर्व 3 मई को, गो फर्स्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेगी 3 मई को, गो फर्स्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर रहा हैएयरलाइन ने अपने वित्तीय संकट के लिए रेथियॉन के स्वामित्व वाले इंजनों को दोषी ठहराया

नई दिल्ली: वित्तीय संकट का सामना कर रही है गो फर्स्ट एयरलाइन ने गुरुवार को अपनी उड़ान रद्दीकरण को 28 मई तक बढ़ा दिया। इससे पहले परिचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 26 मई तक उड़ान संचालन को स्थगित करने की घोषणा की गई। 

एयरलाइन ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेगी। एयरलाइन दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। 3 मई को, गो फर्स्ट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर रहा है।

इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से उन यात्रियों को पैसे वापस करने को कहा था, जिन्होंने रद्द उड़ानों में टिकट बुक कराया है। एयरलाइन ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। 

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन को संचालन शुरू करने से पहले जमा किया जाएगा। एयरलाइन ने अपने वित्तीय संकट के लिए रेथियॉन के स्वामित्व वाले इंजनों को दोषी ठहराया है। 

टॅग्स :Go AirlinesDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी