लाइव न्यूज़ :

ग्लेनमार्क लाइफ का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 101 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 101 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने अप्रैल-जून 2020-21 में 81 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी की परिचालन से आय एक साल पहले के 397 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 525 करोड़ रुपये हो गई।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) यासिर रावजी ने एक बयान में कहा, "ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में हमें (शेयर बाजार में सूचीबद्धता के बाद) अपने पहले वित्तीय परिणाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। स्वास्थ्य सेवा उद्योग में होने के नाते, यह महत्वपूर्ण था कि हम महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई चुनौतियों के बावजूद अपनी सेवाओं और संचालन को निर्बाध रूप से जारी रखें।

उन्होंने कहा, "आज हमने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत की है, जिसमें कारोबार मजबूत वृद्धि दर्शा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट