लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी की संपत्ति बीते तीन सप्ताह में 20 अरब डॉलर बढ़ी, अमीरों की सूची में अब इस नंबर पर आए

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 20, 2023 19:40 IST

ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची के हिसाब से गौतम अडानी की नेटवर्थ 27 फरवरी को महज 37.7 अरब डॉलर रह गई थी। इस सूची के हिसाब से अभी गौतम अडानी की नेटवर्थ 57.5 अरब डॉलर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी की नेटवर्थ 27 फरवरी को महज 37.7 अरब डॉलर रह गई थीअभी गौतम अडानी की नेटवर्थ 57.5 अरब डॉलर हो गई हैदुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में गौतम अडानी 21वें नंबर पर

नई दिल्ली: वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बड़ा नुकसान झेलने वाले अडानी समूह की स्थिति अब लगातार सुधरती जा रही है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी की गई दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी अब 21वें नंबर पर हैं।

ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची के हिसाब से गौतम अडानी की नेटवर्थ 27 फरवरी को महज 37.7 अरब डॉलर रह गई थी। इस सूची के हिसाब से अभी गौतम अडानी की नेटवर्थ 57.5 अरब डॉलर हो गई है। यानी बीते तीन सप्ताह के दौरान उनकी दौलत में करीब 20 अरब डॉलर अर्थात 52.52 फीसदी की तेजी आई है। इसके साथ ही अडानी अब सबसे अमीर लोगों की सूची में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गौतम अडानी की कई कंपनियों के शेयरों के भाव में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि हाल ही में अडानी समूह मे अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने बड़ा निवेश किया है। इस निवेश की जानकारी अडानी समूह की तरफ से ही दी गई। बताया गया है कि अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह की चार कंपनियों में 1.87 अरब डॉलर का निवेश किया है। अडानी समूह की वित्तिय सेहत में सुधार के पीछे विदेशी कंपनियों का समूह में एक बार फिर से भरोसा जताना माना जा रहा है। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी 76.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 12वें नंबर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 72.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें नंबर पर हैं।  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा फ्रांस बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास है। उनकी कुल संपत्ति 182 डॉलर है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क 169 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बता दें कि बता दें कि वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि  अडानी समूह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक टैक्स हेवन देशों में  अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनिया मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर शेयरों को गिरवी रखकर कर्ज लिया गया। इस रिपोर्ट के आते ही भारतीय शेयर मार्केट में भूचाल आ गया और अडानी समूह के शेयर लुढ़क कर काफी नीचे आ गए। हालांकि अडानी समूह अब इस संकट से उबरता हुआ नजर आ रहा है। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAdani Total Gas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम