लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी के बेटे जीत ने निजी समारोह में दिवा शाह के साथ विवाह किया, देखें तस्वीरें

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2025 20:25 IST

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस जानकारी के साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में दिन में हुई शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

Open in App
ठळक मुद्देजीत अडानी दिवा जैमिन शाह के साथ विवाह बंधन में बंधेगौतम अडानी ने बेटे जीत के विवाह की फोटो शेयर कीउद्योगपति ने शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर पाने की मांगी माफी

नई दिल्ली: अरबपति उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के सबसे छोटे बेटे जीत अडानी ने शुक्रवार को करीबी पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में दिवा जैमिन शाह के साथ विवाह बंधन में बंध गए। गौतम अडानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस जानकारी के साथ ही गुजरात के अहमदाबाद में दिन में हुई शादी की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

गौतम अडानी ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।"

देश के बड़े उद्योगपति ने आगे लिखा, "यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ।"

उन्होंने कहा, "मैं अपनी बेटी दिवा और जीत के लिए आप सभी से आशीर्वाद और प्यार की कामना करता हूं।"

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित