लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने, लुइस वुइटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा, इस स्थान पर हैं मुकेश अंबानी

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2022 07:28 IST

यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।137.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ, गौतम अडानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है...

Open in App
ठळक मुद्दे 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है।इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलोन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं।

नई दिल्लीः ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, भारतीय अरबपति गौतम अडानी फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शीर्ष तीन में शामिल हुआ है।137.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ, गौतम अडानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और अब रैंकिंग में केवल अमेरिका के एलोन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे हैं।

इस स्थान पर हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी

बर्नार्ड,  बर्नार्ड जीन एटियेन अर्नाल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी, निवेशक और कला संग्रहकर्ता हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी सामान कंपनी LVMH Moët Hennessy - लुइस Vuitton SE के  सह-संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। बात करें मुकेश अंबानी की तो 91.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।

अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जो अन्य की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। गौरतलब है कि वह फरवरी में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे। अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई और पिछले महीने वह माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़कर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। मुकेश अंबानी और चीन के जैक मा कभी अमीरों की लिस्ट में इतना आगे नहीं पहुंच पाए।

अदानी दुनिया के कुछ सबसे अमीर अमेरिकी अरबपतियों को आंशिक रूप से पीछे छोड़ने में सक्षम हुए क्योंकि उन्होंने अपनी बड़ी संपत्ति चैरिटी को दान दे दिए। गेट्स ने जुलाई में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को 20 बिलियन डॉलर दान दे दिए, जबकि वॉरेन बफेट पहले ही 35 बिलियन डॉलर से अधिक चैरिटी को दान कर चुके हैं।

अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में 2020 के बाद 1000 फीसदी तक तेजी आई है

साल 2020 के बाद अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में 1000 फीसदी तक तेजी देखी गई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ काफी तेजी से बढ़ी। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 1.12 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 137 अरब डॉलर के ऊपर पहुंच गई। दूसरी ओर फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर रह गई।

टॅग्स :गौतम अडानीमुकेश अंबानीजैक मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?