लाइव न्यूज़ :

अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण करेगा अडाणी समूह, डील 81000 करोड़ रुपए में, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 23:07 IST

भारत की दो प्रमुख सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड में स्विट्जरलैंड स्थित होलसिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौते किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का 63.1 प्रतिशत अधिग्रहण करेगा। स्विट्जरलैंड स्थित होलसिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौते किए हैं। बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा विलय और अधिग्रहण लेनदेन है।

नई दिल्लीः एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी के समूह ने रविवार को कहा कि उसने भारत में होलसिम लिमिटेड के कारोबार में 10.5 अरब डॉलर (करीब 81 हजार करोड़ रुपए) में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा किया है जिससे समूह का सीमेंट क्षेत्र में प्रवेश होगा।

अडाणी समूह संबंधित संपत्तियों के साथ अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का 63.1 प्रतिशत अधिग्रहण करेगा। अंबुजा की स्थानीय सहायक कंपनियों में एसीसी लिमिटेड भी शामिल है। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘अडाणी परिवार ने एक ऑफशोर स्पेशल पर्पस व्हीकल (सहायक कंपनी) के जरिए घोषणा की है कि उसने भारत की दो प्रमुख सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड में स्विट्जरलैंड स्थित होलसिम लिमिटेड की पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौते किए हैं।’’

अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से होलसिम की अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी और एसीसी में 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है (जिसमें से 50.05 फीसदी अंबुजा सीमेंट्स के पास है)। बयान में कहा गया, ‘‘अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के लिए होलसिम की हिस्सेदारी और खुली पेशकश पर विचार का मूल्य 10.5 अरब डॉलर है, जो इसे अडाणी समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण बनाता है और बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा विलय और अधिग्रहण लेनदेन है।’’

होलसिम ने एक बयान में कहा, ‘‘अंबुजा सीमेंट के लिए शेयर कीमत 385 रुपये और एसीसी के लिए शेयर कीमत 2,300 रुपये की इसी पेशकश की कीमत होलसिम के लिए 6.4 अरब सीएचएफ (स्विस फ्रैंक) की नकद आय में तब्दील हो जाती है।’’ अडाणी समूह ने पिछले कुछ वर्षों में बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों और कोयला खदानों के अपने मुख्य व्यवसाय से अलग हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रवेश कर विविधता लाई है। समूह ने पिछले साल सीमेंट क्षेत्र में दो सहायक कंपनियों अडाणी सीमेंटेशन लिमिटेड और अडाणी सीमेंट लिमिटेड की स्थापना की थी।

अडाणी सीमेंटेशन लिमिटेड गुजरात के दहेज और महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो सीमेंट इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रही है। दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता होलसिम ने पिछले महीने यहां लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद देश से बाहर निकलने की घोषणा की थी। दो सूचीबद्ध कंपनियों एसीसी और अंबुजा के माध्यम से कंपनी के पास 6.6 करोड़ टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता (एमटीपीए) है। 

टॅग्स :गौतम अडानीAmbuja Cementगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम