लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें उनकी कुल संपत्ति

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 15:01 IST

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर  हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआअडानी ग्रुप की कंपनियां शेयर बाजार में कर रही हैं अच्छा प्रदर्शन

मुंबई: भारतीय अरबपति गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर  हो गई। इसी के साथ वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बात करें, तो दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में वे अब 11वें स्थान पर आते हैं। अंबानी के पास कुल 87.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।

अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ

पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इसके विपरीत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि के दौरान करीब 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी पिछले 14 सालों से भारत के सबसे अमीर शख्स थे। हालांकि साल 2015 में सन फार्मा के दिलीप शांगवी जरूर एक छोटी अवधि के लिए भारत के सबसे रईस शख्स बने थे, लेकिन फिर अंबानी दोबारा पहले स्थान पर वापस आ गए। 

अडानी ग्रुप की कंपनियां शेयर बाजार में कर रही हैं अच्छा प्रदर्शन

अडानी अक्षय ऊर्जा, हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों और रक्षा अनुबंधों में हाथ आजमा रहे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गौतम अडानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर बने हैं। जानकारों के मुताबिक अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन जैसी अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

मुंबई स्थित ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड में खुदरा अनुसंधान के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "अडानी समूह ने सही समय पर सभी क्षेत्रों को देखा और उनमें प्रवेश किया है, जिसने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के एक चुनिंदा बैंड को आकर्षित किया है।" 

टॅग्स :गौतम अदाणीमुकेशशेयर बाजारReliance Industries Limited
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम