लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक श्रमिकों संबंधी खुदरा मूल्य सूचकांक का सात दशक का डिजिटल संकलन जारी किया गंगवार ने

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को औद्योगिकी श्रमिकों संबंधी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) से जुड़े सात दशक से अधिक समय के आंकड़ों का एक डिजटल संकलन जारी किया।

इस संकलन से शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और छात्रों को सुविधा होगी।

इस अवसर पर गंगवार ने कहा कि सात दशकों से अधिक समय तक के सीपीआई-आईडब्ल्यू पर ऐतिहासिक आकड़ों के डिजिटलीकरण और संकलन के रूप में प्रस्तुति इस विषय पर आकड़ों की कमी को दूर करेगी और यह मूल्य सूचकांक या अन्य आंकड़ों का संकलन करने वाली दूसरी एजेंसियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि संकलन अपने तरह का पहला प्रकाशन है और यह ऐसे समय में जारी किया जा रहा है, जब श्रम ब्यूरो अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है।

श्रम ब्यूरो, सूचकांक संकलन और श्रम आंकड़ों पर इस देश का अग्रणी सार्वजनिक संस्थान है।

श्रम ब्यूरो ने 1945 से सूचकांक का संकलन करना शुरू किया। उपयोगकर्ताओं की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, श्रम ब्यूरो ने 1995 से औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया, जिसमें प्रत्येक केंद्र के लिए उपसमूह सूचकांक का विवरण भी उपलब्ध था।

श्रम एवं रोजगार सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से संबंधित संकलन श्रम ब्यूरो द्वारा हासिल की गई एक उपलब्धि है और यह संकलन मूल्य सूचकांक एवं इससे संबंधित विषय से जुड़े विश्लेषण को एक नया आयाम देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए