लाइव न्यूज़ :

गेल का चौथी तिमाही लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1,907.67 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जून सरकारी गैस कंपनी गेल ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका कुल लाभ 28 बढ़कर 1,907.67 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी से पेट्रोकेमिकल मार्जिन बढ़ना रहा।

गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने पत्रकारों के साथ आनलाइन बातचीत में कहा कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का कुल मुनाफ़ा 1,907.67 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,487.33 करोड़ रूपए था।

उन्होंने कहा कि मुनाफा में बढ़ोतरी का मुख्य कारण पेट्रोकेमिकल व्यवसाय का अच्छा प्रदर्शन और प्राकृतिक गैस विपणन और एलपीजी खंड रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लगाए गए सख्त लॉकडाउन से निकलने के बाद पेट्रोकेमिकल संयंत्र पूरी क्षमता के साथ चले, जिससे कंपनी को पेट्रोरसायन कारोबार में कर पूर्व लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 608 करोड़ रुपये हो गया।

उन्होंने बताया कि कीमतों में सुधार से गैस कारोबार में मजबूती लौटी, जिससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इस कारोबार में 73.70 करोड़ रुपये के पिछले साल घाटे के मुकाबले इस वर्ष 281 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021 की पहली और दूसरी तिमाही कम कीमतों की वजह से काफी ख़राब रही। हमें बड़ा झटका लेकिन हम शेष वित्तीय वर्ष 2020-21 में घाटे की भरपाई करने में सफल रहे हैं। उम्मीद है वित्त 2021-22 अच्छा रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा वित्त वर्ष में कच्चे तेल के 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने की उम्मीद है, जिससे अच्छा मार्जिन प्राप्त होता है। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण लागू प्रतिबंधों से अप्रैल और मई में गैस की खपत प्रभावित हुई है।’’

वही, पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में गेल का लाभ 26 प्रतिशत घटकर 4,890 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण पिछले वर्ष की पहली छमाही में लगा लॉकडाउन रहा। इस दौरान कंपनी का कारोबार भी 21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,529 करोड़ रुपए रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?