लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलिन टेंपलटन को वोडाफोन आइडिया से 149 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:29 IST

Open in App

फ्रैंकलिन टेंपलटन को उसके प्रतिभूति निवेश पर ब्याज के रूप में वोडाफोन आइडिया से करीब 149 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। इस राशि का वितरण कंपनी के अलग-अलग पोर्टफोलियो के निवेशकों को दिया जाएगा। फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि वोडाफोन आइडिया लि. से प्रतिभूति (गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर) पर बकाया 148.75 करोड़ रुपये तीन सितंबर, 2021 को प्राप्त हुए हैं। कंपनी की छह बंद योजनाओं में से से पांच.....फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनामिक एक्रूअल और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड ने दूरसंचार कंपनी में निवेश किया था। फ्रैंकलिन टेंपलटन ने पिछले साल जनवरी में वोडफोन आइडिया द्वारा जारी बांड में निवेश करने वाली वाली पांच योजनाओं के लिए ‘साइड पॉकेट’ बनाया था। साइड पॉकेट एक विकल्प है, इसका इस्तेमाल बांड पोर्टफोलियो में जोखिम वाली संपत्तियों को अन्य तरल संपत्तियों से अलग करने के लिए होता है। कंपनी ने कहा कि दूरसंचार कंपनी से प्राप्त ब्याज राशि का वितरण अलग-अलग पोर्टफोलियो के यूनिटधारकों को किया जाएगा। इससे पहले फ्रैंकलिन टेंपलटन ने कहा था कि एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा इन छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को एक सितंबर से 2,918 करोड़ रुपये की छठी किस्त का वितरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा